April 29, 2026

27 जुलाई तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, जानिए आखिर क्यों लिया गया ये बड़ा फैसला

closed_5886663_835x547-m

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में कांवड़ यात्रा को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मेरठ प्रशासन के आदेश पर शिक्षा विभाग ने जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों में मंगलवार से 27 जुलाई तक अवकाश घोषित कर दिया है।


मेरठ जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने सोमवार को बताया कि कांवड़ यात्रा के चलते सभी बोर्ड सीबीएसई, आईसीएसई और माध्यमिक शिक्षा के स्कूल 27 जुलाई तक बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) योगेंद्र कुमार के आदेश के अनुसार, बेसिक शिक्षा के सभी विद्यालय 27 जुलाई तक बंद रहेंगे। इन आदेशों का पालन सख्ती से करने के निर्देश दिये गये हैं।

दरअसल, प्रशासन के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस), बीएसए की ओर से अलग-अलग आदेश जारी कर सभी स्कूल-कॉलेजों में 19 जुलाई से 27 जुलाई तक के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन के कारण छात्रों को होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।


You may have missed