Job Alert: नाबार्ड में असिस्टेंट मैनेजर के 170 पदों पर निकली भर्ती, आखिरी तारीख है नजदीक
नई दिल्ली: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) में असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड A के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट मैनेजर के 170 पदों को भरा जाएगा। जो भी उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी के इच्छुक हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट nabard.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। नाबार्ड भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 7 सितंबर को आयोजित की जाएगी।


वैकेंसी डिटेल
कुल पद- 170 पद
असिस्टेंट मैनेजर (RDBS)- 161 पद
एएम (राजभाषा)- 7 पद
असिस्टेंट मैनेजर (P&SS)- 2 पद
नाबार्ड भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की तारीख- 10 जुलाई
आखिरी तारीख- 7 अगस्त
उम्र सीमा
असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 25 से 40 वर्ष होनी चाहिए। अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन पढ़ लेना आवश्यक है। नीचे नोटिफिकेशन का लिंक दिया गया है।
एप्लीकेशन फीस
जो भी उम्मीदवार एएम पदों पर आवेदन कर रहे हैं उन्हें एप्लीकेशन फीस के रूप में 800 रुपये जमा करने होंगे। इसके साथ ही राजभाषा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 750 रुपये देने होंगे।

