April 22, 2026

Watch Video: फ्लाइट में खाने की वेज थाली में मिला सांप का कटा हुआ सिर, एयरलाइन ने दिए जांच के आदेश

sanp ka sir

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल, इस वायरल होने वाले वीडियो में फ्लाइट में एक वेज थाली में सांप का कटा हुआ सिर देखने को मिला है। दरअसल, टर्किश-जर्मन एयरलाइन कंपनी ‘सन एक्‍सप्रेस’ की एक फ्लाइट में क्रू मेंबर जो की शाकाहारी था, मगर उसे जो खाना मिला वो बेहद चौंकाने वाला था। इस शख्स के खाने में सांप का कटा हुआ सिर मिला है, इसे देखने के बाद वो शख्स चौंक गया है। एयरलाइन कंपनी ने खाना सप्‍लाई करने वाले वेंडर के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए। कंपनी का कहना है कि उनकी तरफ से कोई गलती नहीं हुई है।


इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स भड़क रहे हैं। इतनी लापरवाही के कारण लोग गुस्से में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- वाकई में बहुत ही गलत हुआ है। वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा है- कंपनी को माफी मांगनी चाहिए। साथ ही साथ इस लापरवाही के लिए उन्हें अपनी कंपनी बंद कर देनी चाहिए।


You may have missed