छत्तीसगढ़ में IT के बाद अब ED की रेड: रायपुर में ज्वेलर्स और कपड़ा कारोबारी, तो दुर्ग में CA के ठिकानों पर दबिश
रायपुर: प्रदेश में इन दिनों ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। इनकम टैक्स की रेड के अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा है। यह कार्रवाई शुक्रवार सुबह से शुरू हुई है। बताया गया है कि की ईडी की टीम ने रायपुर में कुछ जेल्वर्स और कपड़ा व्यापारी के यहां रेड मारी है। इसके अलावा दुर्ग में भी ज्वेलर्स और एक CA के घर में दबिश दी है।


रायपुर में यहां पड़ा छापा
जानकारी मिली है कि प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम शुक्रवार सुबह प्रदेश के अलग-अलग जिलों में छापे के लिए गई थी। इस टीम में रायपुर और नागपुर के अफसर शामिल हैं। अब तक आई जानकारी के अनुसार रायपुर में टीम ने सुमित ज्वेलर्स, पगारिया ज्वेलर्स, कपड़ा कारोबारी शांतिलाल बरडिया के यहां छापा मारा है। इसके अलावा राजधानी में कुछ अन्य जगहों पर भी टीम की रेड करने की खबर है।
दुर्ग में यह पड़ा छापा
वहीं दुर्ग में भी टीम ने सहेली ज्वेलर्स, नवकार ज्वेलर्स, सीए कोठारी ब्रदर्स के यहां छापा मारा है। कुछ स्थानों पर भी टीम कार्रवाई कर रही है। राजनांदगांव के नाकोड़ा टेक्सटाइइल में भी छापे की कार्रवाई चल रही है। कुछ और जिलों में भी टीम के जाने की खबर है।

