रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा: आपको भी है चाय के साथ नमकीन की आदत तो हो जाएं सावधान!
रायपुर: लोगों को चाय के साथ नमकीन खाने की आदत होती है जो शरीर के लिए काफी नुकसानदायक हो सकती है। इस बात की जानकारी ग्रेटर नोएडा के GIMS अस्पताल में कार्यरत मशहूर डाइटीशियन डॉ. आयुषी यादव ने दी है। उन्होंने बताया है कि चाय के साथ नमकीन शरीर को कितना और क्या-क्या नुकसान पहुंचा सकता है।


1. इनडाइजेशन (Indigestion)
चाय को तैयार करने में चीनी का इस्तेमाल किया जाता है और नमकीन को बनाने में नमक का यूज होता है। ज्यादातर डॉक्टर्स खट्टी और मिठी चीजें एक साथ खाने की सलाह नहीं देते। ऐसा करने से पेट में गैस बनती है और इनडाइजेशन की समस्या पैदा हो जाती है।
2. एसिडिटी (Acidity)
कुछ नमकीन चीजें ऐसी होती हैं डिसमें ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें कि चाय के साथ मेवों को कभी भी नहीं खाना चाहिए। अगर चाय और ड्राई फ्रूट्स वाली नमकीन एक साथ खाएंगे तो एसिडिटी की प्रॉब्लम हो सकती है।
3. पेट में मरोड़ (Abdominal Cramps)
चाय को तैयार करने में दूध का इस्तेमाल होता है और दूध के साथ नमकीन चीजों को बिलकुल भी नहीं खाना चाहिए क्योंकि ये सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। सॉल्टी चीजों में रिफाइंड कॉर्ब्स होते हैं, जिसे डाइजेस्ट करने भी काफी दिक्कतें आती हैं। अगर आप चाय और नमकीन एक साथ खाएंगे तो पेट में मरोड़ हो सकते हैं।
4. पेट दर्द (Abdominal Pain)
कुछ नमकीन बेसन की मदद से तैयार किए जाते हैं, लेकिन चाय के साथ इसे खाने से पेट दर्द जैसी समस्याएं पैदा होने लगती है। साथ ही हल्दी वाली नमकीन खाने से हाजमा खराब हो जाता है। अगर आपको भी चाय और नमकीन एक साथ खाने का शौक है तो इस आदत से आज ही तौबा कर लें वरना नुकसान उठाने को तैयार हो जाएं।

