May 4, 2026

एक बार फिर आमने-सामने होंगी भारत और पाकिस्तान की टीम: यहां जानिए एशिया कप सुपर-चार शेड्यूल

14001

एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच रविवार को फिर जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा। बता दें कि शुक्रवार को पाकिस्तान ने हांगकांग को बुरी तरह हराकर सुपर चार में जगह बना ली है। इसी के साथ 4 सितंबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर होगी।


पाकिस्तान की हांगकांग पर बड़ी जीत दर्ज करने के बाद टूर्नामेंट के सुपर चार स्टेज की चारों टीमों का फैसला हो गया है। सबसे पहले अफगानिस्तान ने ग्रुप बी में श्रीलंका और बांग्लादेश को हराकर अपना टिकट कटाया था। इसके बाद भारत ने ग्रुप ए में पाकिस्तान और हांगकांग को मात देकर जगह बनाई थी। वहीं ग्रुप बी से श्रीलंका ने करो या मरो के मैच में बांग्लादेश को हराते हुए सुपर चार में अपना नाम लिखाया और अब पाकिस्तान ने ग्रुप ए से अपनी सीट पक्की की है।

शनिवार 3 सितंबर से सुपर चार की शुरुआत होगी। पहले ही मैच में श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। बता दें कि ग्रुप मैचों में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को आसानी से हरा दिया था। वहीं 4 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी।

एशिया कप सुपर-चार शेड्यूल
3 सितंबर – श्रीलंका vs अफगानिस्तान (शारजाह)
4 सितंबर – भारत vs पाकिस्तान (दुबई)
6 सितंबर – भारत vs श्रीलंका (दुबई)
7 सितंबर – पाकिस्तान vs अफगानिस्तान (दुबई)
8 सितंबर – भारत vs अफगानिस्तान (दुबई)
9 सितंबर – श्रीलंका vs पाकिस्तान (दुबई)


You may have missed