4 सितंबर का राशिफल: जानिए कैसे बीतेगा आज आपका दिन
मेषः मेष राशिवालों को धन खर्च से तनाव रहेगा। अफवाह के कारण मानसिक चिंता हो सकती है। बेवजह के विवाद से बचकर रहें। शुक्र जनित तनाव से निवारण के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। चावल, दूध, दही का दान करें।


वृषभः शिक्षा से संबंधित यात्रा में लाभ के योग हैं। यात्रा के दौरान हाथ या कंधे में चोट लग सकती है। मंगल के उपाय से लाभ होगा। ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।
मिथुनः आलस्य तथा भ्रम से हानि की स्थिति बनेगी। निर्णय में विलंब या भ्रम में रहेंगे। लीवर में कष्ट को नजरअंदाज न करें। चंद्रमा कृत दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः का जाप करें। श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें। दूध चावल का दान करें।
कर्कः दैनिक कार्यो में बाधा आएगी। निर्णय लेने में असमंजस का सामना करेंगे। पेट की तकलीफ होगी। शुक्र के उपाय के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। महामाया के दर्शन करें। चावल दूध दही का दान करें।
सिंहः दोस्तों के साथ पार्टी टाइम में समय बीतेगा। मन प्रसन्न रहेगा। सूर्य से संबंधित उपाय से कल्याण होगा। ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। सूर्य नमस्कार करें। गुड़, गेहूं दान करें।
कन्याः संतान और सामाजिक तौर पर परेशान होंगे। वाहन के मरम्मत के कारण शेष कार्यों में विलंब होगा। एलर्जी से कष्ट हो सकता है। मंगल के उपाय के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।
तुलाः संतान तथा उसके शिक्षा की चिंता रहेगी। वाहन से चोट की आशंका है। मंगल की शांति के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की पूजा करें। मसूर की दाल, गुड़ या तांबा दान करें।
वृश्चिकः रिजल्ट अच्छा नहीं होने की वजह से परिवारवाले नाराज होंगे। एकाग्रता की कमी रहेगी। अनुशासित रहने का प्रयास करें। बृहस्पतिजनित दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। मीठे पीले खाद्य पदार्थ का सेवन करें तथा दान करें और केशर या चंदन का तिलक करें।
धनुः तर्क शक्ति उत्तम रहेगी। वर्कलोड होने से आराम नहीं कर पायेंगे। अनिद्रा तथा तनाव रहेगा। बुध के उपाय कर लें। ऊँ बुधाय नमः का जाप करें। गणपतिजी की आराधना करें तथा हरिभजन करें। गरीबों को नित्य एक कप मूंग का दान करें।
मकरः आज आप रूटिन से बाहर रह सकते हैं। स्वयं के कार्य में विलंब की संभावना है। बड़ों से व्यवहारिक मतभेद संभव है। गुरू की प्रसन्नता के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। मीठे पीले खाद्य पदार्थ का सेवन करें तथा दान करें।
कुंभः एलर्जी या धूप में रहने से स्वास्थगत कष्ट संभव है। प्रेम संबंध में विवाद हो सकता है। उदर रोग से परेशानी होगी। शनि के उपाय के लिए ऊँ शं शनिश्चराय नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक करें। काली वस्तु का दान करें।
मीनः आज आपको बॉस और सहयोगियों का साथ मिलेगा। घरेलू उत्सव में सभी शामिल होंगे। दिनभर व्यस्तता रहेगी। चंद्रमा से उत्पन्न कष्ट की शांति के लिए ऊँ श्रां श्रीं श्रीं एः चंद्रमसे नमः का जाप करें। दूध, चावल, शंख, स्वेत वस्त्र, मोती का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें और धूप-दीप जलायें।

