April 20, 2026

6 सितंबर का राशिफलः आज हनुमान करेंगे बेड़ा पार, ये 4 राशि वाले रहें सावधान

aaj ka rashifal

मेषः तनाव आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। अपनी मानसिक स्थिति नियंत्रण में रखनी होगी। आहार और योग पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। वाणी पर संयम रखने का प्रयास करें। उपाय करें तो लाभ होगा। मानसिक शांति हेतु मंत्र जाप करें। हनुमान मंदिर में चमेली तेल चढ़ायें। मसूर का दान करें।


वृषभः कुछ निर्णय सोच-समझ कर लेने की आवश्यकता होगी। कुछ ऐसा भी अवसर आ सकता है जब आपको कुछ निराशा महसूस हो सकती है। अहंकार तथा आत्म-सम्मान को अपने रिश्तों के मध्य नहीं आने दें। शांति के लिए ऊँ नमः शिवाय का एक माला जाप करें। चीनी या चावल का दान करें। सफेद वस्त्र धारण करें।

मिथुनः आपका समय अत्यंत व्यस्तता से भरा रहेगा। आज मानसिक तौर पर दिन थकान भरा होगा। दोषों को दूर करने के लिए सत्यनारायण भगवान की पूजा करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

कर्कः आज नये कार्य के क्षेत्र में प्रयास करेंगे। आज आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल नहीं कहा जा सकता। जीवन साथी से मतभेद संभव है। कष्टों से बचाव के लिए महामाया के दर्शन करें। कार्यक्षेत्र में एकाग्रता बढायें। गाय को रोटी खिलायें।

सिंहः कार्यक्षेत्र में अधिकार में वृद्धि होगी। परिणाम का संदेश आपको मिलेगा, जिसमें आपके लिए शुभ सूचना होगी। सामाजिक दायरा में बढ़ोतरी होगी। सूर्य के उपाय कर लें। सुबह स्नान के उपरांत सूर्य को जल में लाल पुष्प और शक्कर मिलाकर अर्घ्य देते हुए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें।

कन्याः मन व्यथित रह सकता है। निर्णय में भ्रम की स्थिति रहेगी। एलर्जी से शारीरिक कष्ट हो सकता है। उपाय के लिए शनि मंत्र का जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान शंकर की उपासना करें। गरीबों को दान दें।

तुलाः स्थान परिवर्तन के योग हैं। आलस्य तथा भ्रम से हानि होगी। नवीन वाहन या वस्त्र की प्राप्ति की संभावना है। घरेलू सुखों में वृद्धि होगी। चंद्रमा कृत दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः का जाप करें। दूध, चावल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें।

वृश्चिकः आज चोट लगने की आशंका है। वाहन बिगड़ने के कारण तनाव हो सकता है। दोस्तों से आर्थिक और मानसिक सहयोग मिलेगा। ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें। गाय या कुत्ते को आहार दें।

धनुः शिक्षा से संबंधित यात्रा में लाभ होगा। जिंदगी में बदलाव की शुरूआत होगी। यात्रा के दौरान हाथ या कंधे में चोट लग सकती है। मंगल के उपाय के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।

मकरः लगन की कमी से लाभ प्राप्ति में चूक हो सकती है। धन खर्च से तनाव होगा। स्टूडेंट्स को उनके परिश्रम के अनुसार उनको फल प्राप्त होगा। बृहस्पति के उपाय आजमायें। ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें। गुरूजनों का आर्शीवाद लें।

कुंभः मित्रों के साथ मुलाकात होगी। पारिवारिक उत्सव से प्रसन्नता होगी। नये व्यापार की योजना बनाएंगे। अफवाह के कारण मानसिक चिंता रह सकती है। शुक्र जनित तनाव से निवारण के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध, दही का दान करें।

मीनः संतान के स्वास्थ्य से कष्ट हो सकता है। अध्ययन में बाधा से तनाव रहेगा। पड़ोसियों से विवाद की संभावना है। चंद्रमा के उपाय करें। ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः का जाप करें। दूध, चावल, का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें।


You may have missed