August 25, 2026

छात्रों के लिए अच्छी खबर: छत्तीसगढ़ के सभी कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक ले सकते हैं एडमिशन

student

सभी जगह विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। छत्तीसगढ़ में 12वीं पास करने के बाद जिन छात्रों ने अभी तक कॉलेज में दाखिला नहीं लिया हैं, उनके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज में एडमिशन की तारीख बढ़ाकर अब 30 सितंबर कर दी है। बहुत से छात्रों ने अभी तक कॉलेज में एडमिशन नहीं लिया है जिसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने ये फैसला लिया है।


पहले उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय में एडमिशन की तारीख 26 अगस्त तक तय थी। जिससे बड़ी संख्या में छात्रों ने कॉलेज में दाखिला नहीं लिया था। ऐसे स्टूडेंट्स अब 30 सितंबर तक प्रवेश ले पाएंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को संबंधित विश्वविद्यालय के कुलपति से अनुमति लेनी होगी।

छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग के अपर सचिव ने इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों को आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि, छात्रों के लाभ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। यदि किसी विश्वविद्यालय या उससे संबंध कॉलेज में सीट रिक्त है, तो विद्यार्थी को कुलपति की अनुमति से 30 सितंबर तक प्रवेश दिया जाए। इसके लिए कुलपति को अनुमति प्रदान की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 23 सितंबर को इस संबंध में आदेश जारी किया है। प्रवेश की अंतिम तिथि छात्र हित में 30 सितंबर 2022 तक बढ़ा दी गई है। कई कॉलेजों में सीटें फुल हो चुकी हैं तो कई जगह अभी सीटें खाली हैं। ऐसी स्थिति में छात्रों के लिए काफी राहत की बात है। जो छात्र बीसीए, बीबीए, बी कॉम., बीएससी, एमएससी, एम कॉम, पीजीडीसीए, डीसीए, कोर्स में अभी तक प्रवेश नहीं ले पाए हैं, और वो एडमिशन लेना चाहते हैं। तो 30 सितंबर से पहले कुलपति की अनुमति के बाद एडमिशन ले सकते हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के छात्र संघ ने कई बार उच्च शिक्षा विभाग से प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग की थी। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आवेदन भी दिया था।


You may have missed