May 4, 2026

रावण का एक भी सिर नहीं जलने पर निगम का क्लर्क सस्पेंड: पुतला बनाने वाले का पेमेंट भी रोका

_1665059671

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी में बुधवार को विजयादशमी पर नगर निगम को उस वक्त शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जब रावण दहन के दौरान रावण के दस में से एक भी सिर नहीं जला। अब पुतला बनाने में लापरवाही पर नगर पालिक निगम के कर्मचारी राजेंद्र यादव को सस्पेंड कर दिया गया है। 4 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।


धमतरी के गौशाला मैदान में 5 अक्टूबर की रात करीब 8.15 बजे रावण दहन का कार्यक्रम शुरू हुआ। 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले में आग लगाई गई। पुतला तो एक मिनट में ही जलकर स्वाहा हो गया, लेकिन सभी सिर बचे रह गए। ऐसा पहली बार ऐसा हुआ।

कार्यक्रम के बाद 10 सिरों को नीचे उतारा गया और उन्हें एक जगह रखकर जलाया गया।

मौके पर मौजूद निगम अफसरों और जनप्रतिनिधियों की हंसी उड़ने लगी। निगम के प्रभारी आयुक्त और ईई राजेश पद्मवार ने कहा कि रावण बनाने वाले को एक भी रुपया नहीं दिया जाएगा।


You may have missed