May 1, 2026

WhatsApp का एक और धांसू फीचर: जल्द Group में ऐड हो सकेंगे 1 हज़ार से ज़्यादा लोग

WHATSAPPPP

नई दिल्ली: वॉट्सऐप ऐप में नए-नए अपडेट पेश करता है, जिससे कि यूज़र्स को बेहतर एक्सपीरिएंस मिल सके. वॉट्सऐप पर नए फीचर्स से चैटिंग में भी सहूलियत होती है. अब वॉट्सऐप एक और नया फीचर लाने के लिए तैयार है, जो कि खासतौर पर ग्रुप के लिए पेश किया जाएगा. पता चला है कि वॉट्सऐप जल्द अपने पुराने फीचर में अपडेट पेश कर रहा है, जिससे कि ग्रुप में 1,024 पार्टिसिपेंट को ऐड किया जा सकेगा.


वॉट्सऐप ट्रैकर WABetaInfo ने इस बात की जानकारी दी है. बताया है कि इस फीचर को वॉट्सऐप ने कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए पेश किया है, जो कि एंड्रॉयड और iOS दोनों यूज़र्स के लिए है. इससे पहले बीटा यूज़र्स के लिए डॉक्यूमेंट को कैप्शन के साथ शेयर करना वाला फीचर दिया गया है.

इससे पहले जून में इंस्टेंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म ने ग्रुप में 512 तक पार्टिसिपेंट्स को जोड़ने की सुविधा पेश की थी. WABetaInfo ने इसे लेकर स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ये नया फीचर कैसा दिखेगा.

इसके अलावा यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए कई नए फीचर्स लेकर आ रही है. रिपोर्टेस के मुताबिक कंपनी Pending Group Participants फीचर लेकर आ रही है. फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है. इसे ऐप को भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ रोलआउट किया जाएगा

स्क्रीनशॉट के मुताबिक ग्रुप इंफो में Pending Participants नाम का एक नया एडिशिनल सेक्शन मिलेगा. इस पर क्लिक करते ही ग्रुप एडमिन को उन सभी लोगों की रिक्वेस्ट दिख जाएगी, जो ग्रुप में शामिल होना चाहते हैं.


You may have missed