April 17, 2026

धनतेर पर करें ये 5 अचूक उपाय: बरसेगा मां लक्ष्मी और कुबेर देवता का आशीर्वाद

images (1)

रायपुर: हिंदू धर्म में पंच महापर्व दीपावली की शुरुआत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी यानि धनतेर से होती है, जो कि इस साल 23 अक्टूबर को मनाया जायेगा. ​धनतेरस का महापर्व मां लक्ष्मी की पूजा के साथ धन के देवता कुबेर और आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की विशेष पूजा के लिए जाना जाता है. सनातन परंपरा में इस दिन सोने-चांदी की चीजें, बर्तन और नया वाहन खरीदना बहुत शुभ माना गया है.


धनतेरस के दिन की जाने वाली पूजा के लिए कुछ उपाय और नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने पर व्यक्ति के पास पूरे साल धन-धान्य का भंडार भरा रहता है. आइए धनतेरस के दिन की जाने वाली पूजा के साथ किए जाने वाले कुछ उपाय और नियम के बारे में विस्तार से जानते हैं.

झाडू़ लाती है गुडलक
धनतेरस के दिन कुछ चीजों को घर में खरीद कर लाना बेहद शुभ माना गया है. मान्यता है कि धन तेरस के दिन यदि तमाम नई चीजों के साथ यदि झाड़ू खरीदकर लाई जाए तो उससे घर की गरीबी और नकारात्मकता दूर होती है.

वस्त्र दान है महादान
हिंदू धर्म में तीज-त्योहार पर पूजा-पाठ के साथ दान का बहुत महत्व है। ऐसे में धनतेरस के दिन शुभता के लिए नई चीजों को खरीदने के साथ अन्न, वस्त्र आदि का दान भी करें। धनतेरस के दिन जरूरतमंद लोगों को वस्त्र बांटना महादान माना गया है. मान्यता है कि वस्त्र दान से धन की देवी मां लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं. जिनकी कृपा से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है.

लोहा खरीदनें से बचे
ज्योतिषविदों के अनुसार धनतेरस के दिन कुछ चीजों की खरीददारी करने से बचना चाहिए अन्यथा शुभ की बजाय अशुभ फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि धनतेरस पर कांच, चीनी मिट्टी और लोहे के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए.

उधार का लेन-देन अशुभ
मान्यता है कि धनतेरस के दिन न तो किसी से धन उधार लेना और न ही देना चाहिए. इसी प्रकार यदि किसी धन लेना और देना हो तो इससे पहले ही कर लेना चाहिए. मान्यता है कि धनतेरस पर धन के लेन-देन से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं. जिससे व्यक्ति की अर्थिक वृद्धि रुक जाती है और उसके पास धन नहीं टिकता है.

आरोग्य के लिए करें ये उपाय
मान्यता है कि धनतेरस के दिन ही भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था. ऐसे में इस दिन उनका आशीर्वाद पाने के लिए विशेष रूप पूजा करें और साथ ही यम देवता के नाम अपने घर के बाहर चौमुखा दिया जलाएं.

 


You may have missed