May 3, 2026

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में खेल के दौरान एक और मौत, कबड्डी खेल रही महिला हुई बीच मैदान में बेहोश..अस्पताल पहुंचने पर तोड़ा दम

Screenshot_20221015-183205__01

कोंडागांव: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में खेल के दौरान हुई यह मौत का दूसरा मामला है । पहली घटना रायगढ़ में हुई जहां एक युवक इसी तरह कबड्डी खेलते हुए दूसरे युवक से टकराकर जमीन पर गिरा और उसकी मौत हो गई और अब कोंडागांव का यह मामला सामने आया है। दरअसल, कबड्डी मैच में एक 30 साल की महिला खिलाड़ी की मौत हो गई। कोंडागांव की रहने वाली आदिवासी महिला मैच के दौरान ही मैदान पर बेहोश होकर गिर गई थी। कहा जा रहा है कि समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से महिला की मौत हो गई


मामला कोंडागांव जिले के मांझी बोर्ड मैदान का है। 14 अक्टूबर को यहां छत्तीसगढ़ ओलंपिक का आयोजन किया गया था। गांव की महिला शांति मंडावी यहां कबड्डी खेलने पहुंची थी। खेलते खेलते शांति अचानक बेहोश हो गई वह मैदान पर ही गिर पड़ी । भागकर घर वाले शांति के करीब आए और आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

शांति के पति उमेश मंडावी ने कहा कि जिला अस्पताल वालों ने महिला को रायपुर भेजने की बात कह दी। सिटी स्कैन में पता चला कि सिर में ब्लड जम रहा है। परिजन उसे रायपुर लेकर आए। मगर अस्पताल पहुंचने के 5 मिनट बाद ही डॉक्टर ने शांति को मृत घोषित कर दिया।


You may have missed