June 27, 2026

रिश्ता शर्मसार: पिता ने आइसक्रीम खिलाने के बहाने बेटी को जंगल में लेजाकर बनाया अपने हवस का शिकार

rape news

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। सौतेले पिता ने अपनी 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पड़ोसियों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान पीड़िता की मां घर पर नहीं थी। चौकी प्रभारी के मुताबिक अपने छह बच्चों के साथ पिता घर पर था और उसने इनमें से एक बेटी को आइसक्रीम खिलाने के बहाने कोहड़िया क्षेत्र में ले जाकर दुष्कर्म किया।

पीड़ित लड़की चार भाई बहनों में सबसे बड़ी है। पहले पिता ने उसकी मां को छोड़ दिया था। दूसरा आरोपी सौतेले पिता के भी दो बच्चे हैं। दो दिन पहले ही आरोपी का पीड़ित लड़की की मां के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद से मां बच्चों को छोड़कर चली गई। आरोपी ने इसका फायदा उठाकर लड़की को कोहड़िया में आइसक्रीम खिलाने लेजाने के बहाने जंगल ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद आरोपी पीड़ित को लेकर वापस घर आ गया। रात में फिर गलत काम के लिए आरोपी ने पीड़ित को कमरे में बुलाया। इससे डरी बच्ची ने भागकर पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। तब तक आरोपी फरार हो गया।

मानिकपुर चौकी की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज कर संभावित ठिकानों पर आरोपी की तलाश में जुट गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


You may have missed