April 29, 2026

CG में पटवारी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या: मौके से मिला सुसाइड नोट

jlp-01_1666005626

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक पटवारी ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस को शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसके किसी बात से परेशान होने का जिक्र है। बताया जा रहा है कि पटवारी नाशता करके रूम में गया था। मगर काफी समय तक लौटा ही नहीं। बाद में फांसी के फंदे पर लटकी हुई उसकी लाश मिली है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, परपा इलाके में रहने वाले शेर सिंह बघेल(60) रविवार सुबह अपने परिजनों के साथ नाशता करके वापस कमरे में चला गया था। इसके बाद दोपहर बीत जाने के बाद भी वह नहीं निकला। इस पर परिजनों ने उसे काफी आवाज दी। दरवाजा खटखटाया। इसके बावजूद कोई जवाब नहीं मिला।

इधर, काफी आवाज देने पर भी जब जवाब नहीं मिला। तब ऊपर की खिड़की से परिजनों ने कमरे के अंदर देखा। जहां कमरे के अंदर पंखे में एक फंदे पर उसकी लाश लटकी हुई थी। ये देखकर परिजन भी दंग रह गए। उन्होंने आस-पास के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलने पर लोग पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर गए।

वहीं पुलिस को भी इस घनटाक्रम के बारे में जानकारी दी गई। खबर मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत शव को पहले नीचे उतारा। फिर पीएम के लिए भेज दिया था। मौके से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है। उसमें युवक ने किसी बात से परेशान होने की बात लिखी थी। रविवार को रात होने के कारण शव का पीएम नहीं हो सका था। जिसके चलते सोमवार को शव का पीएम किया गया है। पीएम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में जांच जारी है।


You may have missed