April 20, 2026

खुशखबरी! धनतेरस और दिवाली से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, यहां देखें लेटेस्ट रेट

sonachandi

नई दिल्ली: भारतीय सर्राफा बाजार में आज (बुधवार) सुबह सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखी गई है. लेटेस्ट रेट्स पर नजर डालें तो 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना गिरावट के साथ भी 50 हजार के पार बना हुआ है जबकि 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी के दाम के 55 हजार के पार हैं.


आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 49934 रुपये तक आ गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 45924 रुपये का है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम घटकर 37601 रुपये पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 29329 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 55765 रुपये की हो गई है.

सोने-चांदी के दाम में सुबह और शाम दोनों समय बदलाव देखने को मिलता है. सुबह के ताजा अपडेट के मुताबिक, 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 227 रुपये सस्ता हुआ है. 995 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 226 रुपये सस्ता हुआ है. 916 प्योरिटी वाला सोना 208 रुपये, 750 प्योरिटी वाला सोना 171 रुपये और 585 प्योरिटी वाला सोना 133 रुपये सस्ता हुआ है. उधर, एक किलो चांदी की कीमत की बात करें तो यह आज 245 रुपये सस्ती हो गई है.


You may have missed