June 28, 2026

Gold Price Today: होली से एक हफ्ता पहले 3,600 रुपये सस्ता हुआ सोना

sona

फरवरी के महीने में सोने की कीमत में गिरावट ही देखने को मिली है. 2 फरवरी को सोने की कीमत ने लाइफ टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया था और लग रहा था कि सोना पहले 59 और फिर होली से 60 हजार का रिकॉर्ड ब्रेक करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और साल के सबसे बड़े त्योहारों में से एक होली से करीब एक हफ्ता पहले ही सोना हाई से 3,600 रुपये प्रति दस ग्राम तक सस्ता दिखाई दे रहा है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर मौजूदा समय में सोने की कीमत कितनी हो गई है और आने वाले दिनों में कितनी हो सकती है?


कितना सस्ता हुआ सोना
2 फरवरी को सोना 58,847 रुपये प्रति दस ग्राम के साथ लाइफ टाइम हाई पर था.
27 फरवरी यानी आज सोने के दाम 55,290 रुपये प्रति दस ग्राम के साथ लो पर पहुंचा.
इसका मतलब है कि इस दौरान सोना 3,557 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हो चुका है.
आज सोने के दाम 55,397 रुपये प्रति दस ग्राम के साथ ओपन हुआ.

कारोबारी सत्र के दौरान सोना 55,400 रुपये प्रति दस ग्राम के साथ दिन के साथ हाई पर पहुंचा.
शुक्रवार को सोना 55,432 रुपये प्रति दस ग्राम के साथ बंद हुआ था.
सोना फरवरी में ऑल टाइम हाई से 6 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है.

किन वजहों से आई गिरावट
आईआईएफल के वाइस प्रेसीडेंट अनुज गुप्ता के अनुसार यूएस फेड की ओर से एक बार फिर से ब्याज दरों में इजाफे की उम्मीद की जा रही है जिसकी वजह से डॉलर इंडेक्स में तेजी आई है और 105 के लेवल से ज्यादा हो गया है. वहीं सोने की डिमांड में गिरावट देखने को मिली है. जिसकी वजह से सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है. जिसके जारी रहने के आसार देखने को मिल रहे हैं.


You may have missed