April 23, 2026

CM भूपेश ने की PM मोदी से मुलाकात: जनगणना जल्द कराने, GST क्षतिपूर्ति, सहित विभिन्न लंबित मांगों पर की चर्चा

IMG_20230310_231656

दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राजकीय पशु वनभैंसे का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस दौरान सीएम भूपेश ने जनगणना जल्द कराने, जीएसटी क्षतिपूर्ति, कोल रॉयल्टी सहित विभिन्न लंबित मांगों पर प्रधानमंत्री से चर्चा की।


मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने सीएम हाउस में आयोजित होली महोत्सव का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने होली पर फाग गाते हुए आपको देखा। मुलाकात के बाद सीएम भूपेश ने बताया कि छग में सितंबर माह में होने वाली जी-20 के चौथे स्थायी वित्त कार्य समूह की बैठक है। इसकी तैयारी को लेकर प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ है।


You may have missed