September 28, 2026

राजधानी में नाबालिग का मर्डर: बॉयफ्रेंड ने चाकू से 20 से ज्यादा वार किए, 6 बार सिर पर पत्थर पटका

IMG_20230529_163202

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लड़की की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी साहिल (20) को पुलिस ने सोमवार दोपहर 3 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है।


साहिल ने शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार शाम 16 साल की साक्षी की सरेराह हत्या कर दी थी। साक्षी को 20 से ज्यादा बार चाकू मारे गए थे। साहिल ने 6 बार उसके सिर पर पत्थर भी पटका था। इस घटना का वीडियो CCTV में कैप्चर हो गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन शनिवार को किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया था।

कई लोग सड़क से गुजरे, कुछ लोगों ने रोकने की कोशिश भी की
पुलिस ने बताया- एक व्यक्ति ने लड़की की हत्या की जानकारी दी। पुलिस टीम को साक्षी का शव सड़क पर मिला। वह जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी। जब वह रविवार शाम बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तब अचानक साहिल ने उसे रोका और हमला कर दिया। पहले चाकू से वार किए। इसके बाद पत्थर पटका। उसके सड़क पर गिरने के बाद लगातार लात से मारता रहा।

दिल्ली डिप्टी पुलिस कमिश्नर सुमन नलवा के मुताबिक, लड़की के शव का पोस्टमॉर्टम जारी है। उसके शरीर पर कई चोटें थीं।

https://twitter.com/Dubeyjilive/status/1663087079197224960?t=lZPE7xGVPGMUmTlcYb0dbw&s=19

घटना पर CM केजरीवाल ने कहा- LG साहब कुछ कीजिए
घटना की जानकारी मिलते ही CM केजरीवाल ने CCTV फुटेज ट्वीट करते हुए लिखा- दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है।

ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। LG साहब, कानून व्यवस्था आपकी ज़िम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।


You may have missed