आज से इतने दिन के लिए एकांत वास में गए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज से एकांतवास में चले गए हैं। वो अगले 5 दिनों तक एकांत वास में रहने वाले हैं. जहां वो सनातन धर्म पर किताब लिखेंगे। वे ये किताब देश के सभी स्कूलों में पहुंचाना चाहते हैं जिससे बच्चों को स्नातक धर्म के बारे में जानकारी मिल सके.


इस बारे में मध्य प्रदेश के मंदसौर के खेजडिया में हनुमंत कथा मंच में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था कि वो जल्द ही कुछ दिनों तक एकांतवास पर रहेंगे। इस दौरान वे हिन्दू धर्म पर किताब लिखेंगे।
उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लिखी किताब स्कूल और कॉलेज में मुफ्त बांटी जाएगी। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ”लोग अक्सर यह सवाल उठते हैं कि हिंदू धर्म हैं क्या…? हाल ही में आई द केरला स्टोरी फिल्म में एक सवाल पूछा गया था कि सनातन धर्म क्या है। अब इसका जवाब देने के लिए ही हम एक पुस्तक लिख रहे हैं।”

