छत्तीसगढ़ी रैपर एप्पी राजा का निधन, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस, संगीत जगत में शोक की लहर
रायपुर: छत्तीसगढ़ी रैप और हिप-हॉप संगीत को एक नई पहचान देने वाले युवा कलाकार चेतन चांडक उर्फ ‘एप्पी राजा’ अब हमारे बीच नहीं रहे। रायपुर एम्स में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, एप्पी राजा लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में उनका इलाज जारी था, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके।


छत्तीसगढ़ी रैप के विधाता थे ‘एप्पी राजा’
एप्पी राजा को छत्तीसगढ़ी भाषा में रैप गानों की शुरुआत करने वाले अग्रणी कलाकारों में गिना जाता था। उन्होंने अपनी मातृभाषा और संस्कृति को आधुनिक हिप-हॉप संगीत के साथ जोड़कर युवाओं के बीच एक नया क्रेज पैदा किया था। उनके कई गानों को यूट्यूब और सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज मिले। उनके जाने से छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री को एक ऐसी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई नामुमकिन है।

