April 30, 2026

सीधी पेशाब कांड: CM हाउस पहुंचे पीड़ित दशमत रावत, शिवराज ने पैर धोकर किया सम्मान

IMG_20230706_122318

सीधी: मध्यप्रदेश के सीधी पेशाब कांड (Sidhi Peshab Kand) पीड़ित आदिवासी युवक और उसका परिवार गुरुवार को CM शिवराज से मिलने CM हाउस पहुंचा।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदिवासी दशमत का हाथ पकड़कर उसे भीतर ले गए। कुर्सी पर बैठाया। पांव धोए, आरती उतारी और तिलक लगाया।

शॉल ओढ़ाकर शिवराज ने उसका सम्मान किया। उन्होंने कहा, “इस घटना से दुखी हूं। मैं आपसे माफी मांगता हूं। आप जैसे लोग मेरे लिए भगवान जैसे हैं।”

इस घटना के सामने आने के बाद शिवराज ने कहा था- आरोपी को ऐसी सजा मिले, जो मिसाल बन जाए। कार्रवाई के बाद ट्वीट किया था- NSA लगाया, बुलडोजर भी चलाया। जरूरत पड़ी तो अपराधियों जमीन में गाड़ देंगे।

आरोपी प्रवेश शुक्ला को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया था। उस पर NSA लगाया गया है। अभी वह जेल में है।

बता दें सीधी में भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला का दशमत रावत के ऊपर पेशाब करते वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है।

भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही मामले में जांच के लिए जांच कमेटियां बनाई है। वहीं घटना का वीडियो सामने आने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के ऊपर एनएसए की कार्रवाई की गई। आरोपी के घर के अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई।


You may have missed