ट्विटर को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि कंपनी के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर का नाम बदलकर X रख दिया है। साथ ही x.com को ट्विटर से जोड़ दिया है यानी अब x.com लिखने पर सीधे ट्विटर की वेबसाइट पर पहुंच जायेंगे। अब माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का नीली चिड़िया वाला लोगो भी बदल गया है।