July 6, 2026

प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: रायपुर समेत इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

barish alert

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने रायपुर और बिलासपुर समेत 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किय है। रायपुर में देर रात हुई बारिश के बाद कई इलाके जलमग्न हो गया है।भाठागांव से काठाडीह रोड में पानी भर गया है। सड़क से गुजरने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


मध्य छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश का अलर्ट है जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग में राहत वाली बारिश की उम्मीद जताई गई है। अब तक सरगुजा में कम वर्षा की वजह से सूखे जैसी स्थिति बनी हुई थी लेकिन आज से मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश होने के संकेत दिए हैं।

दक्षिण छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश हो रही है, जिससे पुल-पुलिया और नदी-नाले उफान पर हैं। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश होने की संभावना है।

अब तक हुई बारिश के आंकड़े मिलीमीटर में
प्रदेश में इस सीजन में सबसे ज्यादा बीजापुर में 1002.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि बालोद में 634.6 मिमी, धमतरी में 532.2 मिमी, राजनांदगांव में 568.3 मिमी और सुकमा में 797.6 मिमी बारिश 1 जुलाई से 27 जुलाई तक रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से ज्यादा है। जबकि सरगुजा में केवल 172.5 मिमी ही बारिश हुई है, जो यहां सूखे जैसी स्थिति को बताता है। इसके अलावा राजधानी रायपुर में 520 मिमी औसत बारिश हुई है, जो सामान्य है।


You may have missed