April 28, 2026

20 नवंबर का राशिफल: वृष, कन्या राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में हो सकता है परिवर्तन

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेष: व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद की स्थिति हो सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।


वृष:
कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कला एवं संगीत के प्रति रुचि हो सकती है।

मिथुन:
किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

कर्क
वाहन के रखरखाव एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। घर- परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार में लाभ में वृद्धि हो सकती है।

सिंह
परिश्रम अधिक रहेगा। धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

कन्या
पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। उच्चशिक्षा के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी।

तुला
धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।

वृश्चिक
शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता रहेगी। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वस्त्रों के प्रति रुचि बढ़ सकती है।

धनु
तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार भी हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है।

मकर
किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

कुंभ
परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। विदेश यात्रा पर जा सकतें हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी।

मीन
दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मानसिक तनाव हो सकता है।


You may have missed