सूर्यकुमार यादव बने टीम इंडिया के कप्तान
नई दिल्ली: अजीत अगरकर वाली सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया. कमेटी ने कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया है और सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया है.


वहीं ऋतुराज गायकवाड़ को शुरुआती तीन मैचों के लिए टीम का उप-कप्तान चुना गया है. आखिरी दो मैचो में श्रेयस अय्यर को चुना गया है और उन्हें उप-कप्तान भी चुना गया.
वैसे लंबे समये से हार्दिक पंड्या भारत की टी20 टीम की कप्तानी संभाल रहे थे. लेकिन पंड्या को वनडे वर्ल्ड कप में चोट लग गई थी और इसी कारण वह बाहर हो गए थे. इसी के चलते वह ऑस्ट्रेलियाई सीरीज में भी नहीं खेलेंगे.

