बड़ी खबर: राज्य सरकार ने अवकाश की तारीख में किया बदलाव, अब इस तारीख को रहेगी छुट्टी
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद मिलादुन्नवी पर्व के लिए तय किये गए अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। शासन ने पहले 17 सितम्बर को ईद का अवकाश घोषित किया था लेकिन अब इस आदेश में संशोधन किया गया हैं।


इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से आदेश जारी करते हुए बताया गया हैं कि अब ईद का अवकाश 17 सितम्बर नहीं बल्कि 16 सितम्बर को होगा। आदेश के मुताबिक़ इस दिन सार्वजनिक और सामान्य अवकाश रहेगा। वही 17 सितम्बर का अवकाश यथावत रहेगा। देखें सरकार का यह आदेश..


