April 18, 2026

फंदे पर लटकी मिली प्रेमी जोड़े की लाश: जताई जा रही ये आशंका

IMG_20241014_223606

पेंड्रा जिले में प्रेमी जोड़े की फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई वही मामले की सूचना पर गौरेला पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।


दरअसल मामला गौरेला थाना क्षेत्र के नेवसा का है जहा मदरवानी के रहने वाले अंजू और विजय दोनो रविवार रात घर से निकले और खेत में लगे पेड़ में एक साथ दोनों ने खुदखुशी कर ली। सुबह फांसी के फंदे में लटकती लाश को देखकर ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दिया।

मिली जानकारी के अनुसार गौरेला थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत नेवसा के आश्रित गाँव मंदरवानी निवासी युवक युवती रात के समय घर से खाना खाकर परिजनों को बिना बताये कहीं चले गए. परिजन दोनो का आसपास पता तलाश किये लेकिन कही पता नहीं चला।

वहीं सुबह जब परिजनों को जानकारी मिली कि नेवसा गांव के खेत के पास पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकते युवक युवती की लाश मिली है, तो परिजनो के होश उड़ गए।

जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


You may have missed