महतारी वंदना योजना में गड़बड़ घोटाला: सन्नी लियोनी को मिल रहा योजना का लाभ, पति का जॉनी सींस, मामले में सियासत गरमाई
रायपुर: महतारी वंदना योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बेहद महत्वाकांक्षी योजना है. लेकिन छत्तीसगढ़ में इस योजना के नाम पर संबंधित लोगों ने फर्जीवाड़े की हद पार की दी है. सोशल मीडिया में एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है..जहां महतारी वंदन योजना का लाभ बस्तर में बॉलीवुड की चर्चित अदाकारा सनी लियोन को मिल रहा है.
यह हम नहीं कह रहे यह खुद शासन की महतारी वंदन योजना की वेब साइट बता रही है. वेब साइट में पंजीयन क्रमांक MVY006535575 डालने पर हितग्राही का नाम सनी लियोन और पति का जॉनी सींस दर्शाया गया है.


पोर्न स्टार हैं सनी लियोन और जॉनी सिंस
आपको बता दें कि सनी लियोन और जॉनी सिंस विदेशों के सुप्रसिद्ध पोर्न स्टार हैं. जिसके कारण उनके नाम को देखकर यह चर्चा का विषय बना हुआ है.
इसे भी पढ़ें: ममता और साहस का अनोखा नज़ारा: कार चालक ने बछड़े को मारी टक्कर, गायों ने घेर ली पूरी गाड़ी, देखें VIDEO
हितग्राही को बाकायदा योजना के शुरुआत होने से अब तक हर महीने खाते में एक हजार रुपए की राशि डाली जा रही है. मामले की जानकारी लगते ही प्रशासन ने इस पंजीयन को वेब साइट से हटाया और असल हितग्राही की खोज शुरू कर दी.

FIR दर्ज करने के आदेश
बता दें कि बस्तर के ब्लॉक के तालुर पंचायत में फर्जी तरीके से महतारी वंदन योजना का लाभ उठाने का यह मामला सामने आया है.मामले को लेकर बस्तर कलेक्टर हरीश एस ने बताया है कि जानकारी लगते ही संबंधित बैंक खाते को होल्ड कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें: उर्फी का सामने आया नया कारनामा: समोसे से बनाई बिकीनी, लोग बोले- वाह दीदी वाह
साथ ही योजना के तहत जारी राशि को रिकवरी करने के अलावा अब प्रशासन ने धोखाधड़ी कर योजना का लाभ लेने के आरोप में FIR दर्ज करने के आदेश भी दे दिए हैं.
सख्त कार्रवाई के मूड में प्रशासन
कलेक्टर ने बताया कि पंजीयन के बाद इसे अप्रूवल कैसे मिला इसकी भी जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार आवेदन का पंजीयन करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की आईडी और अप्रूवल देने वाली सुपरवाइजर को भी प्रशासन ने चिन्हित कर लिया है. इनके खिलाफ भी प्रशासन सख्त कार्रवाई करने के मूड में है.
महतारी वंदन योजना को लेकर दीपक बैज का बड़ा आरोप
महतारी वंदन का पैसा सनी लियॉन के खाते में जा रहा है. महतारी वंदन के नाम से यह सरकार बड़ा भ्रष्टाचार कर रही है. योजना में 50% से ज्यादा मामलों में गड़बड़ है. पूरे प्रदेश में अगर परीक्षण करेंगे तो सनी लियॉन के अलावा करीना कपूर के नाम से भी महतारी वंदन का पैसा खाते में जा रहा होगा.
भाजपा ने विधायक ने किया बचाव
महतारी वंदन योजना को लेकर कांग्रेस के बयान पर भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने पलटवार किया. सुशांत ने कहा कि महतारी वंदन योजना सरकार का ऐतिहासिक कदम है. कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज भयभीत हैं. बस्तर में एक विसंगति आई है. किसी तथाकथित हीरोइन के नाम पर पैसे निकल रहे हैं. लाभकारी योजनाओं में ऐसी विसंगतियां हो जाती हैं. कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. न्याय के नाम पर जो उन्होंने अन्य किया उसका परिणाम भुगत रहे हैं.
सीएम और मंत्री से मांगा जवाब
इस तरह इनके नाम से महतारी वंदन योजना को राशि जारी होने से प्रशासन पर कई सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं.वहीं, इसपर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड एंव बीएड संघ रायपुर नामक अकाउंट ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एंव केबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एंव वित्त मंत्री ओपी चौधरी से सवाल करते हुए लिखा कि ‘प्रदेश भर में महतारी वंदन के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा है.
इसे भी पढ़ें: WWE स्मैकडाउन चैंपियनशिप मैच: निया जैक्स हुई घायल, रिंग पोस्ट से टकराया सिर
सनी लियोन को भी महतारी वंदना का पैसा मिल रहा है. युवाओं की भर्ती के लिए पैसा नहीं है और सरकार का यह पैसा आखिर किसके खाते में जा रहा है माननीय विष्णुदेव साय लक्ष्मी राजवाड़े जी जवाब दो.
विभाग की कार्रवाई पर नजर
सरकार को इस प्रकरण पर तुरंत जांच करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि योजनाओं का लाभ केवल वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे. साथ ही, जनता के पैसों के इस दुरुपयोग के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें: भिखारियों को भीख देना पड़ेगा महंगा: दर्ज होगी FIR, 1 जनवरी से लागू होगा नया नियम
आखिर, क्या ये योजनाएं आम जनता के लिए है, या नाम के बहाने जेब भरने का साधन? सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद अब विभाग क्या कार्रवाई करता है यह देखना दिलचस्प होगा.
ऐसे मिलता है योजना का लाभ
बता दें कि महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित या विधवा महिलाएं जिनकी उम्र 21 साल से अधिक है उनको छत्तीसगढ़ सरकार हर महीने 1000 रुपए की राशि प्रदान करती है.
इसे भी पढ़ें: पिता बनने की चाह में निगल लिया जिंदा चुजा: तांत्रिक के चक्कर में गई जान
इसके पंजीयन के लिए हितग्राहियों से आधार कार्ड राशन कार्ड और बैंक पासबुक ली जाती है और इसको वेरिफिकेशन करने के बाद आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के द्वारा अप्रूव किया जाता है.

