लकड़े को लड़की के रिल्स पर कमेंट करना पड़ा भारी : लड़की के भाई ने किया ऐसा कांड, मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक को इंस्टाग्राम पर युवती के रिल्स पर कमेंट करना भारी पड़ गया ।


दरअसल, युवती के सनकी भाई ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद युवक को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।
ये है पूरा मामला
बता दें कि पीड़ित युवक का नाम सागर साहू है। सागर ने बताया कि उसने एक युवती की इंस्टाग्राम रील पर “aise ka” लिखकर कमेंट किया था। लड़की के भाई हर्ष साहू ने जब कमेंट देखा तो उसने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया, जब वह मिलने के लिए पहुंचा तो मौके पर युवती के भाई के साथ 4-5 अन्य लड़के भी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छाई सबसे सुंदर साध्वी: जानिए आखिर कौन हैं साध्वी हर्षा रिछारिया
इस दौरान उसने मेरी बहन की रील पर ऐसा कमेंट क्यों किया कहकर विवाद करने लगा और फिर अचानक पास में रखे चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना में युवक की छाती, कमर और हाथ पर चाकू से गंभीर चोटें आई हैं।

अर्जुनी थाना प्रभारी सन्नी दुबे ने बताया कि बीती रात उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि किसी युवक ने सागर साहू नामक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इसके बाद जब हमने अस्पताल जाकर देखा तो सूचना सही पाई गई।
इसे भी पढ़ें: Sofia Ansari Bold Photoshoot: सोफिया का बोल्ड फोटोशूट वायरल, रेड ड्रेस में फ्लॉन्ट किया फिगर, देखें PHOTOS और VIDEOS
पूछताछ में पता चला है कि गांव का रहने वाला हर्ष साहू नामक युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद हमने प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है और विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

