April 19, 2026

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़: 14 से ज्यादा नक्सली ढेर, CM साय ने की जवानों की सराहना

CHHATTISGARH Naxali

गरियाबंद जिले में कुल्हाड़ी घाट के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षा बलों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया है।


हार्डकोर नक्सली समेत 14 नक्सली ढेर

मिली जानकारी के अनुसार जवानों ने 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया है और सभी का शव बरामद कर लिया गया है। इसमें कई हार्डकोर नक्सली शामिल है। इस घटना की पुष्टि गरियाबंद एसपी ने की है।

इसे भी पढ़ें: आज शाम होगी दुर्लभ खगोलीय घटना: एक लाइन में नजर आएंगे सात ग्रह

पुलिस की टीम को गरियाबंद के जंगलों में बड़े नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर करीब 700 जवानों की टीम को जंगल की ओर रवाना किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Sunny Leone Latest Hot Video : सनी लियोन ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, शेयर कर दिया अपना वो वाला वीडियो

सर्चिंग के दौरान जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। जवानों ने 14 नक्सलियों को ​मार गिराया। कहा जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

CM साय ने की जवानों की सराहना

मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला का प्राइवेट वीडियो लीक: VIDEO ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है। उनकी बहादुरी को सलाम करता हूं।हमारी डबल इंजन की सरकार में निश्चित ही हमारा छत्तीसगढ़ मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होकर रहेगा।


You may have missed