July 2, 2026

Ashif Khan Ko Aaya Heart Attack: ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान को पड़ा दिल का दौरा: जानिए निम्बाहेड़ा के नौजवान से ‘पंचायत’ के चमकते सितारे तक का सफर

IMG_20250715_223231

 


Ashif khan Heart Attack : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के एक छोटे से कस्बे निम्बाहेड़ा में 13 मार्च 1991 को जन्मे आसिफ खान (Ashif khan) ने कला की दुनिया में वो मुकाम पाया है, जिसकी कल्पना भी कई युवा सिर्फ करते हैं। हाल ही में आए हार्ट अटैक ने भले ही आसिफ खान (Ashif khan) को अस्पताल पहुंचा दिया हो, लेकिन उनकी हिम्मत और चाहने वालों की दुआओं ने उन्हें फिर खड़ा कर दिया है।

 साधारण परिवार में बीता बचपन

आसिफ खान (Ashif khan) के पिता, स्वर्गीय अय्यूब खान, जेके सीमेंट में कर्मचारी थे और मां फिरदौस अय्यूब खान एक गृहिणी हैं। उनका बचपन एक साधारण परिवार में बीता। पढ़ाई में औसत रहने वाले आसिफ को बचपन से ही रंगमंच का शौक था। 2001 में स्कूल के एक वार्षिक उत्सव में “किस्सा कुर्सी का” नाटक में नौकर का किरदार निभाकर उन्हें अपने हुनर का एहसास हुआ।

झटके पे झटका

आसिफ खान (Ashif khan) के अभिनय के बीज को उस समय और पानी मिला जब उन्होंने टीवी पर राजू श्रीवास्तव का “शादी वाला एक्ट” देखा। उसी प्रेरणा से उन्होंने स्थानीय स्टैंड-अप प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और जीत भी हासिल की। लेकिन किस्मत ने जल्द ही उन्हें झटका दिया—साल 2008 में पिता के आकस्मिक निधन के बाद उन्होंने अभिनय छोड़ दिया और परिवार को संभालने के लिए छोटी-मोटी नौकरियों में लग गए।

‘पंचायत’ वेब सीरीज से मिली अलग पहचान

आसिफ खान (Ashif khan) ने मेहनत जारी रखी और कुछ सालों बाद मुंबई का रुख किया, जहां उन्हें ‘मिर्जापुर’ में बाबर का किरदार मिला। यह उनके करियर का बड़ा मोड़ साबित हुआ। फिर उन्होंने ‘पंचायत’ वेब सीरीज में एक प्यारा किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। लोगों ने उनकी भूमिका को सीजन 1 में नफरत से लेकर सीजन 3 में सबसे ज़्यादा पसंदीदा किरदार तक का सफर बताया।

इन फिल्मों में आए नजर

इसके बाद वह ‘परी’, ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’, ‘पगलैट’, ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’, ‘काकूड़ा’, और ‘द भूतनी’ जैसी फिल्मों में नजर आए। ‘द भूतनी’ में उन्होंने नासिर का किरदार निभाया, जिसे काफी सराहना मिली।

जिंदगी को हल्के में मत लीजिए

भले ही दिल का दौरा उन्हें कुछ पल के लिए रोक ले गया, लेकिन उनके जज्बे को नहीं। खुद उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा – “जिंदगी को हल्के में मत लीजिए… यह एक तोहफा है।”

इन फिल्मों ने आएंगे नजर

आसिफ खान (Ashif khan) आने वाले समय में ‘इश्क चक्कलस’, ‘नूरानी चेहरा’, और ‘सेक्शन 108’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।


You may have missed