Chhattisgarh Me Hogi 5000 Shikshakon Ki Bharti: बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी: शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, पहले चरण में होगी 4708 शिक्षकों की भर्ती
Chhattisgarh Me Hogi 5000 Shikshakon Ki Bharti: रायपुर: छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए राहतभरी खबर आई है। राज्य सरकार ने 5000 पदों पर नई भर्ती के आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें से 4708 शिक्षकों की भर्ती (Shikshak Ki Bharti) पहले चरण में की जाएगी।


स्कूल शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद आधिकारिक आदेश जारी किया है। विभाग के अवर सचिव ने इस संबंध में डीपीआई (निदेशक, लोक शिक्षण संचालनालय) को पत्र भेजा है।
अब अगला कदम व्यापम की परीक्षा से जुड़ा होगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने परीक्षा के ड्राफ्ट को पहले ही मंजूरी दे दी है, और अब व्यापम को परीक्षा आयोजित करने के लिए पत्र भेजा जाएगा।
इस भर्ती प्रक्रिया के शुरू होने से राज्यभर के हजारों शिक्षित युवाओं को रोजगार का अवसर मिलने की उम्मीद है।

