रायपुर में गौवंश तस्करी का भंडाफोड़: 24 मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा गया, 5 की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
Raipur Me Gau Taskari: रायपुर: गौवंश तस्करी के फरार दो आरोपी को गिरफ्तार करने में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपियों की ओर से कुछ दिन पहले ट्रक में गौवंश की तस्करी (Raipur Me Hai Taskari) की जा रही थी, आरोपी पुलिस को देखकर ट्रक छोड़कर फरार हो गए थे, जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मामले का मुख्य आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश पुलिस को ओर से की जा रही है।


जानकारी के मुताबिक बीरगांव निवासी *प्रिंस सिंह परमार ने पुलिस को सूचना दी थी कि ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेडी 9815 में भारी मात्रा में मवेशियों की अवैध ढुलाई की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने मेटल पार्क रावांभाठा धनेली नाला के पास नाकाबंदी कर वाहन की तलाश शुरू की।
सुबह करीब 4 बजे संदिग्ध ट्रक मौके पर पहुंचा। पुलिस चेकिंग देखकर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 24 गौवंश (नंदी) भरे हुए मिले, जिनमें से 5 की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तुरंत ट्रक जब्त कर मामला दर्ज किया और तस्करों की तलाश शुरू की।
जांच में सामने आया कि ट्रक उमेश दावड़े नामक व्यक्ति का है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि अपने साथी विवेक तिवारी और विकास तिवारी* के साथ मिलकर खैरागढ़ से 30 मवेशियों को नागपुर ले जाया जा रहा था। रास्ते में 6 मवेशी ट्रक से कूद गए , जबकि बाकी 24 मवेशियों को रायपुर होते हुए नागपुर भेजा जा रहा था।
पुलिस ने उमेश दावड़े और विकास तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी विवेक तिवारी अभी फरार है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।
गौरतलब है कि फरार आरोपी विवेक तिवारी के खिलाफ वर्ष 2024 में थाना पामगढ़ (जांजगीर-चांपा) में भी पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है कि इस अवैध तस्करी के पीछे कौन-कौन शामिल हैं।

