April 21, 2026

Haf Bijli Bill yojana: हाफ बिजली बिल का ऐलान: फिर सस्ता होगा बिजली बिल, जानिए कब से होगा लागू

bijli

Haf Bijli Bill yojana: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेशवासियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान 200 यूनिट तक हाफ बिजली (Haf Bijli Bill yojana:) की घोषणा की है। नई योजना के लागू होने पर अब 200 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को सीधे आधा बिल देना होगा।


इसका सीधा फायदा 45 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
मालूम हो कि एक अगस्त 2025 को भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार द्वारा जारी 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को घटाकर 100 यूनिट कर दी थी, जिसके बाद लाखों उपभोक्ताओं बड़ा झटका लगा था। सरकार के इस फैसले का कांग्रेस लगातार विरोध कर रही थी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अब लाखों उपभोक्ताओं को राहत देते हुये नई योजना 200 यूनिट बिजली हाफ योजना लागू करने का फैसला लिया है। इस फैसले से 45 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। राज्य में रूफटॉप सोलर की मांग तेज़ी से बढ़ी है, अब तक 1 लाख से अधिक आवेदन मिले हैं और 12,000 से ज्यादा सोलर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि हर उपभोक्ता को सस्ती और सुचारू रूप से बिजली मिले। सोलर प्लांट स्थापना में समय लगने के कारण सरकार घरेलू उपभोगताओं हेतु 1 दिसंबर से नई योजना शुरू करने जा रही है

इस योजना के अंतर्गत 400 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली खपत करने वाले घरेलू उपभोगताओं को 200 यूनिट तक हाफ बिजली का लाभ मिलेगा।

अर्थात् 200 यूनिट तक बिजली खपत वाले उपभोक्ताओं का हाफ बिजली बिल हो जाएगा तथा 200 से 400 यूनिट तक बिजली खपत वाले उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक का हाफ बिजली बिल का लाभ मिलेगा।

इससे 45 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से 42 लाख से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।

PM सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत राज्य शासन की ओर से 1 किलोवॉट पर 15,000 रुपये तथा 2 किलोवॉट एवम उससे अधिक क्षमता के प्लांट लगाने पर 30,000 रुपये की सब्सिडी जारी रहेगी। इससे हम हाफ बिजली से फ्री बिजली की तरफ अग्रसर होंगे। मुझे विश्वास है कि यह कदम प्रदेश में उपभोक्ताओं का बिजली बिल कम करेगा और प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा।


You may have missed