बड़ी खबर: क्या इस बार शदर बाजार से नहीं निकलेगी गणेश झांकी ? प्रतिबंध को लेकर जगह–जगह लगे पोस्टर
Ganesh Jhanki 2026, रायपुर। राजधानी रायपुर में 27 सितंबर रविवार को गणेश झांकी निकाली जाएगी। झांकी का प्रमुख रूट जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, सदर बाजार और सत्ती बाजार से होकर गुजरता है। विसर्जन झांकी के दौरान डीजे और धुमाल बजाने की परंपरा रही है, लेकिन इस बार इसे लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों की ओर से विरोध सामने आया है।


डीजे और धुमाल नहीं बजाने की चेतावनी
झांकी के रूट और आसपास के इलाकों में स्थानीय लोगों ने डीजे और धुमाल नहीं बजाने की चेतावनी वाले पोस्टर चस्पा किए हैं। पोस्टर में शक्ति बाजार समेत आसपास के चौक और मार्गों पर सभी प्रकार के धुमाल और डीजे को प्रतिबंधित किए जाने की बात कही गई है।
कार्रवाई से भी कराया गया अवगत
पोस्टर में चेतावनी दी गई है कि यदि किसी समिति या आयोजक द्वारा इसका पालन नहीं किया गया तो संबंधित डीजे-धुमाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 270 के तहत कार्रवाई की जाएगी और इसे सार्वजनिक उपद्रव माना जाएगा।
नगर निगम कमिश्नर और रायपुर कलेक्टर से भी की जा चुकी है मांग
वहीं, व्यापारियों का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर पिछले दिनों सदर बाजार के व्यापारियों ने नगर निगम कमिश्नर और रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखी थी। व्यापारियों के मुताबिक, इस मामले में अब तक कोई अंतिम निर्णय सामने नहीं आया है।
अब 27 सितंबर को गणेश विसर्जन झांकी के दौरान डीजे और धुमाल को लेकर प्रशासन क्या व्यवस्था करता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।


View this post on Instagram

