Viral : रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का निधन! जानिए क्या है सच
नई दिल्ली। रामायण Ramayan में रावण Ravan का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुई कलाकार अरविंद त्रिवेदी Arvind Trivedi के निधन की ख़बर फैल गयी, जिसे लक्ष्मण Laxman का किरदार निभाने वाले कलाकार सुनील लहरी Sunil Lahiri ने ग़लत बताते हुए ऐसी ख़बरों को ना फैलाने की अपील की। दिलचस्प पहलू यह है कि ठीक एक साल पहले भी अरविंद त्रिवेदी Arvind Trivedi के निधन की ख़बर उड़ी थी, जिसका उनके परिवार ने खंडन किया था।


इसे भी पढ़े- Gandii Baat : गंदी बात फिल्म अभिनेत्री आभा पौल के इन तस्वीरों ने बढ़ाई सोशल मीडिया का तापमान
बुधवार सुबह सुनील लहरी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर दो तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें से एक अरविंद त्रिवेदी की रावण वाले लुक की थी। दूसरी तस्वीर में सुनील अरविंद त्रिवेदी Sunil Arvind Trivedi के साथ दिख रहे हैं।
View this post on Instagram
यह तस्वीर एक-दो साल ही पुरानी है। इन तस्वीरों के साथ सुनील ने लिखा- आज-कल कोई ना कोई बुरी खबर सुनने को मिलती है कोरोना की वजह से। ऊपर से अरविंद त्रिवेदी Arvind Trivedi जी (रावण) की झूठी ख़बर। मेरी प्रार्थना है झूठी अफ़वाह फैलाने वालों से कृपा करके इस करह की ख़बर ना फैलाएं। भगवान की दया से अरविंद Arvind Trivedi जी ठीक हैं और प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें सदैव स्वस्थ रखें।

