April 30, 2026

CG NEWS : हाथियों का आतंक जारी, दंतैल हाथी ने ली कुचलकर ग्रामीण की जान..घटने से गांव में दहशत का माहौल

MAUTT

महासमुंद। प्रदेश में लगातार हाथियों का आतंक जारी है। इसी बीच अब महासमुंद जिले में बीत रात गांव पतेरापाली में एक दंतैल हाथी ने एक ग्रामीण की कुचलकर जान ले ली। हाथी के हमले से गांव में दहशत का माहौल है। वहीं सूचना पाकर वन अमला मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया है। शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया है।


पढ़िए पूरी खबर–
जानकारी के अनुसार पतेरापाली में अरन्ड निवासी बाबूलाल ध्रुव पिता जेठू राम उम्र 60 वर्ष को दंतैल हाथी ने कुचलकर मार डाला। बताया जा रहा है कि मृतक बाबूलाल अरन्ड से पतेरापाली अपने चाचा के घर आया था। रात्रि साढ़े 8 बजे बिना खाना खाए वह अपने चाचा के साथ टहलने के लिए सड़क की ओर निकला था।

चाचा ने बचाई भागकर जान–
तभी मुर्गी फार्म के पास उसका सामना हाथी से हो गया। बाबूलाल भागने की कोशिश की। लेकिन हाथी ने उसे पकड़कर मार डाला। जबकि मृतक के चाचा युवराज ध्रुव भागकर जान बचाने में सफल रहा। घटना की जानकारी पर वन विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार के सदस्य भी रात में ही शव के साथ महासमुंद पहुंचे।


You may have missed