April 29, 2026

BIG NEWS : टीम इंडिया के इस तेज गेंदबाज के पिता का हुआ निधन, लंबे समय से लड़ रहे थे कैंसर से जंग

kriket

नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvaneshwar kumar) को एक बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को उनके पिता का निधन हो गया। भुवनेश्वर कुमार के पिता किरनपाल सिंह लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। भुवनेश्वर के पिता ने मेरठ में अपने घर पर ही अंतिम सांस ली। भुवी पिछले कुछ समय से अपने घर पर ही थे और पिता की देखभाल कर रहे थे। भुवनेश्वर कुमार के पिता यूपी पुलिस में कार्यरत थे।


भुवनेश्वर के पिता किरनपाल सिंह को कैंसर था। उनका इलाज दिल्ली के एम्स और नोएडा के अस्पताल में भी चल रहा था. यही नहीं विदेशी डॉक्टर भी उनका इलाज कर रहे थे। किरनपाल सिंह के लीवर में भी दिक्कत था। हाल ही में डॉक्टरों ने उनकी तबीयत को लेकर जवाब दे दिया था जिसके बाद उन्हें मेरठ वापस ले जाया गया और वहीं परिजन उनकी सेवा कर रहे थे।


You may have missed