ब्लैक फंगस ब्रेकिंग : कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस के संकट को लेकर इन राज्यों में महामारी घोषित
नई दिल्ली। देश अब तक कोरोना वायरस से मुक्त नहीं हुआ है की अब एक और खतरे ने दस्तक दे दी है, जी हां ये खतरा अब ब्लैक फंगस (black fungus) के रूप में सामने आया है। जिसकी चपेट में अब लोग आने लगे हैं। कोरोना महामारी के बीच जानलेवा ब्लैक फंगस (black fungus) का संकट गहरा रहा है।


इसे भी पढ़ें– कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में आज 9,501 मरीजों ने दी कोरोना को मात, 113 मरीजों की हुई इलाज के दौरान मौत, देखें जिलेवार आंकड़े
अब तक चंडीगढ़, असम, तेलंगाना, राजस्थान, गुजरात, ओडिशा और पंजाब जैसे राज्यों ने इस बीमारी को महामारी घोषित किया है। वहीं, ब्लैक के बाद अब व्हाइट फंगस (White fungus) के भी कुछ केस सामने आए हैं। गुरुवार को तमिलनाडु सरकार राज्य में नौ लोगों के ब्लैक फंगस संक्रमण (म्यूकरमाइकोसिस) से संक्रमित पाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को इसे एक अधिसूचित रोग घोषित किया।

