April 18, 2026

कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में आज 9,501 मरीजों ने दी कोरोना को मात, 113 मरीजों की हुई इलाज के दौरान मौत, देखें जिलेवार आंकड़े

coco

रायपुर। छत्तीसगढ़ Chhattisgarh वासियों के लिए थोड़ी राहत की खबर है की लॉकडाउन Lockdown के बाद से कोरोना Corona  के आंकड़ों में काफी हद तक कमी आई है लेकिन मौतों के आंकड़े बरकरार है। प्रदेश में कोरोना के आंकड़े कम जरूर हुए है लेकिन कोरोना अभी गया नही है. इसलिए JKCNEWS.COM आप सभी से अपील करता है की पहले की तरह ही सावधानी बरते। मास्क लगाएं और बार बार अपने हाथों को साबुन से धोएं. और सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें।


कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 5212 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। और 9,501 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही 113 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है।

सूरजपुर में आज प्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। सूरजपुर में आज 462 नये मरीज मिले हैं, वहीं सरगुजा में 452, रायगढ़ में 392, कोरिया में 356, रायपुर में 240 नये मरीज मिले हैं। दुर्ग से 116, राजनांदगांव से 75, बालोद से 119, बेमेतरा से 78, कबीरधाम से 87, धमतरी से 152, बलौदा बाजार से 256, महासमुंद से 187, गरियाबंद से 91, बिलासपुर से 167, कोरबा से 283, जांजगीर- चाम्पा से 290, मुंगेली से 192, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 138, बलरामपुर से 276, जशपुर से 222, बस्तर से 177, कोंडागांव से 105, दंतेवाड़ा से 69, सुकमा से 30, कांकेर से 133, नारायणपुर से 44, बीजापुर से 23, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है

 


You may have missed