June 26, 2026

CG NEWS : चेकपोस्ट में कर्मचारियों की ट्रक ड्राइवर के साथ जमकर मारपीट, मामला दर्ज

CHEAK

राजनादगांव। नागपुर- राजनांदगांव सीमा पर पाटेकोहरा चेकपोस्ट में कर्मचारियों की ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ट्रक ड्राइवर ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराइ है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार छपरा, बिहार के रहने वाला ट्रक ड्राइवर राकेश पांडेय पिता सुदामा पांडेय उम्र 23 साल ने चिचोला थाने में आवेदन दिया है कि वो ट्रक परिचालक है। वह अपनी ट्रक पूना से जमशेदपुर जा रहे थे। शाम साढ़े सात बजे के आसपास पोटेकोहरा पर अपनी ट्रक लगाकर दस्तावेज जांच करवाने गया था। जहां मौजूद कर्मचारी ने ओवर लोडिंग होने के चलते 2 हजार रूपए का चालान काटा।

वहां बैठे एक कर्मचारी ने 200 रूपए का टोकन दिया, जिसका उसने अतिरिक्त 200 रूपए मांगा। ड्राइवर ने पूछा 200 रूपए किस बात का है, कहा तो उक्त कर्मचारी ने गाली गलौज करते हुए ड्राइवर के साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर पर चोट आई। हाथ और अंगूठे पर चोट के निशान हैं।

इस दौरान वहां मौजूद अन्य ड्राइवरों ने उसे छुड़ाया और चेकपोस्ट के एक कर्मचारी ने अपने शासकीय वाहन में ले जाकर इलाज कराया। उसे वहां से जाने को कहा गया, और कर्मचारियों ने यह भी कहा कि पुलिस रिपोर्ट करने का प्रयास मत करना। ड्राइवर ने इस घटना की शिकायत चिचोला थाना में की। इस संबंध में ट्रक परिचालक राजेश पांडे ने बताया कि उनके साथ गाली गलौज एवं मारपीट की गई है।

चिचोला थाना प्रभारी राजेश सेंगर का कहना है कि आज ट्रक परिचालक द्वारा शिकायत की गई है कि उनके साथ अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चेकपोस्ट में मारपीट की गई है। जिसका आवेदन प्रार्थी राकेश पांडेय के द्वारा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


You may have missed