CG अनलॉक ब्रेकिंग : इस जिले में होगा प्रत्येक मंगलवार को कंप्लीट लॉकडाउन..सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेगी दुकानें
सरगुजा। सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने अनलॉक के आदेश जारी कर दिये हैं। सरगुजा जिले में सभी तरह की दुकानें कल से खुल जायेगी। दुकानें सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेगी। शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू होगा।


इसे भी पढ़ें– ब्रे़किंग: 1 जून के बाद भी बढ़ सकता है लॉकडाउन! टास्क फोर्स से मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री लेंगे फैसला
मंदिर, पर्यटन स्थल व सांस्कृतिक स्थल बंद रहेंगे, लेकिन शादी अब होटल व मैरिज हॉल में भी हो सकेगी। शादी में शामिल होने वाले सभी लोगों को कोरोना टेस्ट कराना जरूरी होगा। बिना कोरोना टेस्ट रिपोर्ट के शादी समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे। शादी में 50 और अंतियोष्ठि और दशगात्र में 20 लोग ही मौजूद हो सकेंगे। सरगुजा जिले में मंगलवार को कंप्लीट लॉकडाउन रहेगा।


