April 18, 2026

कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ वासियों के लिए खुशखबरी..2 महीने बाद कोरोना के सबसे कम आंकड़े आये आज

coco

रायपुर। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए थोड़ी राहत की खबर है की लॉकडाउन के बाद से कोरोना के आंकड़ों में काफी हद तक कमी आई है लेकिन मौतों के आंकड़े बरकरार है। प्रदेश में कोरोना के आंकड़े कम जरूर हुए है लेकिन कोरोना अभी गया नही है। इसलिए “जनहित खबर छत्तीसगढ़” (JKCNEWS.COM) आप सभी से अपील करता है की पहले की तरह ही सावधानी बरते। मास्क लगाएं और बार बार अपने हाथों को साबुन से धोएं। और सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें।


प्रदेश में आज 1655 नये मरीज मिले हैं, जबकि 37 लोगों की मौत हुई है। वहीं आज 4521 मरीज आज स्वस्थ्य हुए हैं। सूरजपुर में आज सबसे ज्यादा 171 नये मरीज मिले हैं, जबकि रायगढ़ में 131, सरगुजा में 151, जांजगीर में 100, रायपुर में 61 मरीज मिले हैं। दुर्ग से 38, राजनांदगांव से 21, बालोद से 37, बेमेतरा से 8, कबीरधाम से 24, धमतरी से 48, बलौदा बाजार से 78, महासमुंद से 41, गरियाबंद से 39, बिलासपुर से 38, कोरबा से 88, मुंगेली से 29, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 42, कोरिया से 78, बलरामपुर से 70, जशपुर से 97, बस्तर से 88, कोंडागांव से 38, दंतेवाड़ा से 28, सुकमा से 35, कांकेर से 23, नारायणपुर से 24, बीजापुर से 29, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है।


You may have missed