June 3, 2026

सोते हुए पिता को पत्नी का प्रेमी समझ बैठा युवक और उतार दिया मौत के घाट, ऐसे हुई गलतफहमी

GALAT

Young man sitting after killing his father in the affair of wife's lover:

रायसेन। जिले के सलामतपुर थाना के ग्राम भर्तीपुर में एक युवक ने गफलत में पत्नी के प्रेमी की जगह अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एडिशनल एसपी अमृतलाल मीणा ने बताया कि आरोपी करण सिंह धानक की पत्नी के बलराम से अनैतिक संबंध थे।


कारण से कई बार बलराम को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद उसने बलराम को मारने का प्लान बनाया। प्लान के मुताबिक हत्या की रात वह सलामतपुर के ग्राम भरतीपुर में ईंट भट्टे पर पहुंचा। आरोपी को लगा कि बलराम सो रहा है और उसने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जबकि मृतक बलराम नहीं बल्कि करण का ही 55 वर्षीय पिता बालकिशन धानक था। सुबह जब परिजन ईंट भट्टे पर पहुंचे तब उन्होंने खून से लथपथ शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मीणा के मुताबिक, हत्या के बाद फरार करण को सलामतपुर से गिरफ्तार कर लिया है।


You may have missed