BIG NEWS : फिजियोथेरेपिस्ट युवती से की दोस्ती फिर बनाया अपनी हवस का शिकार, डॉक्टर गिरफ्तार
Physiotherapist girl raped on the pretext of marriage in Raipur:
रायपुर। राजधानी की देवेन्द्र नगर थाना पुलिस ने अंबेडकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टर गिरीश देशहरे को गिरफ्तार किया है। गिरीश पर आरोप है कि उसने एक महिला फिजियोथिरेपिस्ट को (Physiotherapist) शादी का झांसा देकर चार सालों तक रेप किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।


घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बतौर जूनियर डॉक्टर अंबेडकर अस्पताल में पदस्थ गिरीश देशहरे की जान पहचान एक महिला फिजियोथिरेपिस्ट से हुई। गिरीश ने फिजियोथिरेपिस्ट को शादी का झांसा दिया। पीडि़ता भी झांसे में आ गई।
आरोपी गिरीश चार सालों तक इसी तरह शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। अंतत: महिला ने इसकी रिपोर्ट देवेन्द्र नगर थाने में दर्ज करा दी। अब पुलिस ने आरोपी जूनियर डॉक्टर गिरीश देशहरे को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

