BIG NEWS : छत्तीसगढ़ विधानसभा के एडिशनल सेकेटरी का कोरोना से निधन
GS Murty Additional Secretary Chhattisgarh Legislative Assembly passed away:
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अतिरिक्त सचिव जीएस मूर्ति (GS Murty) का इलहाबाद में शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। श्री मूर्ति कोरोना से संक्रमित थे और इलाज के लिये निजी अस्पताल में पिछले 15 दिनों से भर्ती थे।


बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अतिरिक्त सचिव जीएस मूर्ति (GS Murty) कोरोना संक्रमित हो गये थे। उनकी बेटी बेहतर इलाज के लिये उन्हें इलाहाबाद लेकर गई थी। जहां वे 15 दिन भर्ती रहे।

मूर्ति (GS Murty) के सवास्थ्य में सुधार आ रहा था और उनके परिजन उन्हें मैक्स अस्पताल में आगे के इलाज के लिये भर्ती करने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिये उनकी मैक्स अस्पताल से बातचीत भी हो गई थी। लेकिन इसके पहले ही सुबह 9 बजे उनका निधन हो गया।
मूर्ति (GS Murty) का अंतिम संस्कार रायपुर में किया जाएगा। इलाहाबाद से उनका शव लेकर बेटी, दामाद रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं। देर शाम तक यहां पहुंचेंगे। उनका अंतिम संस्कार 5 जून को देवेंद्र नगर मुक्ति धाम में दोपहर कोविड प्रोटोकाल के तहत दोहपर 12 बजे किया जाएगा।

