May 7, 2026

BIG NEWS : 14 साल के नाबालिग को दिल दे बैठी दो बच्चों की मां, पति को भनक लगने पर प्रेमी संग हुई फरार

IMG_20210606_135455

कोरबा। छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यहां दो बच्चों की मां पड़ोसी के नाबालिग लड़के के साथ फरार हो गई मामले का खुलासा तब हुआ जब इसके बारे में पति को पता चला तो नाबालिग प्रेमी के साथ फरार हो गई। हालांकि मामला थाना पहुंचने के बाद पुलिस ने महिला और नाबालिग लड़के को पकड़ लिया।


पढ़िए पूरी खबर
मानिकपुर चाैकी अंर्तगत दादरखुर्द में 30 साल की महिला ने अपने से आधे उम्र के नाबालिग लड़के के साथ संबंध बनाया है। बताया जा रहा है कि महिला का पति सरकारी विभाग में पदस्थ है।

वहीं दो बच्चों की मां बनने के बाद भी इलाके के नाबालिग लड़के को अपना दिल दे बैठी। महिला का कहना है कि वह पति की शराब की लत से बेहद परेशान थी। इससे छुटकारा पाने के लिए यह कदम उठाया है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार करीब 8-9 माह से दोनों के बीच संबंध चल रहे थे। इस बीच मामले का खुलासा होते ही 25 मई की रात महिला अपने दाे बच्चाें काे छाेड़कर नाबालिग प्रेमी संग भाग गई। नाबालिग के परिजन ने अगले दिन उसके लापता हाेने की जानकारी दी।

पति ने पहले उसके मायके और रिश्तेदाराें के यहां खाेजबीन की। नहीं मिलने पर 2 दिन बाद 27 मई काे मानिकपुर चाैकी में उसकी गुमशुदगी की सूचना दी। एक ही क्षेत्र से महिला और नाबालिग के लापता हाेने के मामले में पुलिस खाेजबीन कर रही थी।

करीब एक सप्ताह बाद नाबालिग लड़का महिला काे साथ लेकर नवागढ़ में अपने मामा के घर पहुंचा, जहां से माेबाइल पर इसकी जानकारी नाबालिग के माता-पिता काे दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम नवागढ़ पहुंची, जहां से नाबालिग काे बरामद कर महिला को मानिकपुर चाैकी लाया गया।

यहां नाबालिग ने बताया कि महिला के कहने पर शारीरिक संबंध बनाया। मानिकपुर चौकी प्रभारी अशोक पांडेय के मुताबिक मामले में अपहरण और पाक्सो एक्ट के तहत कारवाई कर महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


You may have missed