July 5, 2026

बेटे की चाह में हैवान बना पति: पत्नी और दो बेटियों को कुएं में फेंका, एक मासूम बेटी की मौत

kunaa

In the desire of son father threw two daughters including wife in the well :

छतरपुर। थाना क्षेत्र चंदला की पुलिस चौकी बछौन अंतर्गत ग्राम डढिय़ा के पास एक शराबी युवक ने अपनी पत्नी और दो बटियों को कुंए में फेंक दिया। इस घटना में उसकी आठ वर्षीय मासूम बेटी की मौत हो गई जबकि पत्नी घायल है। पुलिस ने आरेापी को गिरफ्तार कर लिया है।


डढिया गांव निवासी राजाभैया यादव की पत्नी बिट्टी बाई करीब एक माह पहले पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के लौलास गांव गई हुई थी। राजाभैया उसे लेनके के लिए लौलास गया था। गत दिवस लौलास से अपनी पत्नी बिट्टी बाई और दो बेटियों आठ वर्षीय पूजा और तीन माह की बेटी को लेकर वह बाइक से वापस अपने गांव डढिय़ा आ रहा था। रास्ते में पति-पत्नी का विवाद होता रहा। इस दौरान उसने बाइक रोककर शराब भी पी। इसके बाद वह पड़ोई गांव के पास पहुंचा तो सड़क से करीब 20 मीटर दूर कुंआ देखकर बोला कि चलो हम लोग पानी पीकर आते हैं।

आठ साल की मासूम पूजा पिता द्वारा रास्तेभर मां के किए गए विवाद के कारण भयभीत थी और वह बोली, पापा मुझे प्यास नहीं लगी है पानी नहीं पीना है। बिट्टी ने भी पति से सीधे घर चलने को कहा लेकिन वह नहीं माना और दोनों बेटियों व पत्नी को कुएं में धकेल दिया।

बिट्टी बाई ने तीन माह की बेटी को किसी तर पीठ पर बांधकर बचा लिया जब वह बेटी पूजा को बचाने के लिए प्रयास कर रही थी, तभी राजाभैया ऊपर से पत्थर पटकने लगा। इससे उसके सिर और कंधे में गंभीर चोटें आई और वह पानी में गिर गई। इसके बाद आरोपित वहां से भाग गया। रास्ते से गुजरन वाले लोगों ने बिट्टी बाई की चीखें सुनकर सबको कुएं से निकाला, तब तक पूजा की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और थोड़ी ही देर में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।


You may have missed