July 5, 2026

दहेज प्रताडऩा से तंग आकर नवविवाहिता ने जहर खाकर की आत्महत्या, पति समेत ससुर व देवर के खिलाफ FIR दर्ज

firr

Newly married woman commits suicide by consuming poison:

कोरबा। शादी के 2 साल के भीतर दहेज प्रताडऩा से तंग आकर नवविवाहिता के जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पति समेत ससुर व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का एफआईआर दर्ज कर लिया है।


उरगा थाना अंतर्गत गिधौरी निवासी अजीत कुमार दिवाकर की नवविवाहिता पत्नी अनुराधा 21, ने 7 माह पहले ससुराल में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। उसकी शादी अप्रैल 2018 में हुई थी। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज में बाइक नहीं लाने पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था।

मामले में पुलिस ने जांच की। इसमें दहेज प्रताडऩा पाए जाने पर उरगा पुलिस ने दहेज हत्या का एफआईआर दर्ज कर लिया है। जिसमें पति अजीत कुमार समेत ससुर संगतराम और देवर शिव दिवाकर को आरोपी नामजद किया गया है


You may have missed